नई दिल्ली। कोविड-19 के बढ़ते मामले और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए वाहनों के लिए नए ड्राइविंग लाइसेंस बनाने और स्थाई लाइसेंस के आवेदनों पर होने वाले टेस्ट पर बृहस्पतिवार से अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी गई है। परिवहन विभाग ने एक आदेश जारी कर सभी नए आवेदन और मौजूदा टेस्ट फिलहाल स्थगित कर दिए हैं।
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा कि लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों को टेस्ट की नई तारीख की घोषणा हालात सामान्य होने के बाद की जाएगी। इसकी जानकारी आवेदकों को एसएमएस के जरिये भेज दी जाएगी। साथ ही मौजूदा लर्नर्स लाइसेंस की वैधता भी बढ़ाई जाएगी ताकि आवेदकों को स्थायी लाइसेंस बनवाने में दिक्कत न हो। स्थायी लाइसेंस के लिए टेस्ट की तारीख आगे बढ़ा दी गई है आवेदकों को इसकी जानकारी मैसेज के जरिए दी जाएगी।