फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई : 10वीं-12वीं की परीक्षाओं की तिथियां घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (10वीं) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (12वीं) की परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। 10वीं की परीक्षाएं 5 मई से होंगी। पहला पेपर अंग्रेजी का होगा, जबकि अंतिम पेपर 7 जून को ग्रुप-3 के इलेक्टिव विषयों का होगा। सुबह 10:45 बजे परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र मिलेगा। परीक्षा 11 बजे शुरू होगी। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 8 अप्रैल से 16 जून तक चलेंगी। 12वीं कक्षा का पहला पेपर कंप्यूटर साइंस का होगा। परीक्षाएं दो शिफ्ट सुबह 9 बजे और दोपहर 2 बजे में होंगी।
विज्ञापन

दोनों कक्षाओं का रिजल्ट जुलाई में घोषित होगा। परीक्षाओं के दौरान सेंटर पर कोविड-19 के सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। सेंटर पर भीड़ न हो, इसके लिए समय से पहुंचने के लिए कहा गया है। परीक्षार्थियों को सेंटर पर सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। मास्क लगाकर रखना होगा और सैनिटाइजर का प्रयोग करना होगा। पानी की अपनी बोतल लेकर आनी होगी। शौचालय, लैब, कक्षाएं, लाइब्रेरी व गलियारे में भीड़ से बचना होगा।
विज्ञापन

10वीं कक्षा की परीक्षाएं
तिथि विषय
5 मई अंग्रेजी
6 मई एनवायरमेंटल साइंस
10 मई लिटरेचर इन इंग्लिश (पेपर-2)
12 मई हिस्ट्री-सिविक्स
13 मई इकोनॉमिक्स (ग्रुप-2 इलेक्टिव)
18 मई गणित
20 मई भूगोल
25 मई दूसरी और मॉडर्न लैंग्वेज
28 मई फिजिक्स
31 मई केमिस्ट्री
2 जून बायोलॉजी
4 जून हिंदी
7 जून ग्रुप-3 इलेक्टिव विषय
12वीं की परीक्षाएं
तिथि विषय
8 अप्रैल कंप्यूटर साइंस (प्रैक्टिकल)
9 अप्रैल होम साइंस
5 मई बिजनेस स्ट्डीज
6 मई अंग्रेजी (पेपर-1)
8 मई इलेक्टिव अंग्रेजी
11 मई गणित
13 मई अंग्रेजी पेपर-2
15 मई होम साइंस पेपर-1 थ्योरी
17 मई फिजिक्स
19 मई सोशियोलॉजी
21 मई केमिस्ट्री पेपर-1 थ्योरी
24 मई अकाउंट्स
25 मई हिस्ट्री
27 मई कॉमर्स
28 मई भूगोल
03 जून कंप्यूटर साइंस थ्योरी
07 जून बायोलॉजी (पेपर-1)
09 जून फिजिकल एजुकेशन
11 जून इकोनॉमिक्स
14 जून पॉलिटिकल साइंस
16 जून साइकोलॉजी
नोट: यह मुख्य परीक्षाओं का शेड्यूल है। परीक्षा तिथियों का पूरा शेड्यूल सीआईएससीई की वेबसाइट https://www.cisce.org पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें