फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में ऑफलाइन परीक्षाएं नहीं चाहते अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खुल चुके हैं। इस बीच कोविड-19 के बढ़ रहे मरीजों ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। बच्चे अपने अभिभावकों की सहमति से ही स्कूल जा रहे हैं, लेकिन स्कूल बच्चों पर आने का दबाव बना रहे हैं। दरअसल स्कूलों में अब 9वीं व 11वीं कक्षाओं की फाइनल परीक्षाएं होनी हैं। ऐसे में स्कूलों में होने वाली ऑफलाइन परीक्षाओं का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

अभिभावक स्कूलों में ऑफलाइन परीक्षा नहीं चाहते हैं। अभिभावकों का कहना है कि दिल्ली में कोविड-19 नियंत्रण में जरूर है, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। सोमवार को गुरु नानक पब्लिक स्कूल, क्वींस मैरी, सुमेरमल जैन, गुडले पब्लिक स्कूल, कमल मॉडल स्कूल समेत कुछ अन्य स्कूलों के बाहर अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। अभिभावकों का कहना है कि काफी स्कूलों में ऑनलाइन परीक्षाएं हो रही हैं, लेकिन कुछ स्कूल ऑफलाइन परीक्षाएं लेने पर ही अड़े हैं। आरडी राजपाल, दून पब्लिक स्कूल, डीपीएस रोहिणी, डीएवी की सभी शाखाएं, कुलाची हंसराज, हंसराज मॉडल स्कूल एनके बगरोडिया रोहिणी जैसे स्कूलों ने छात्रों को ऑनलाइन व ऑफलाइन एग्जाम दोनों के विकल्प दिए हैं।
अभिभावकों का कहना है कि हमें भी ऑफलाइन या ऑनलाइन परीक्षाओं का विकल्प मिलना चाहिए। इससे वह छात्र भी पेपर दे सकेंगे जिनके अभिभावक अभी बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल ऑफलाइन एग्जाम लेकर बच्चों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें