आला हजरत बरेली शरीफ का 103वां उर्स रविवार से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चादर पेश करते हुए पूरे देश में अमन और चैन की दुआ मांगी है। पूरे मुल्क में आपसी मोहब्बत और भाईचारा बढ़े, इसकी इल्तिजा भी की है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चादर बरेली शरीफ के लिए रवाना हो गई है। शनिवार को उर्स कमेटी के चेयरमैन एफ आई इस्माइली ने उत्तर प्रदेश के बरेली में दरगाह आला हजरत के लिए सीएम केजरीवाल की तरफ से कमेटी के वफ्त को रवाना किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार को आला हजरत के 103वें उर्स मुबारक पर चादर पेश की जाएगी। चेयरमैन स्माइली ने कहा कि सीएम की चादर को दरगाह पर पेश करने के लिए कमेटी के सदस्य फईमुद्दीन सैफी, परवेज नूर, मोहम्मद मुस्तफा और रईस सिद्दीकी मटका पीर के सज्जादा नशीन शकील अब्बासी रवाना हुए।