फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में टोक्यो ओलंपिक की धूम: कई इलाकों में बनाए गए चीयर प्वाइंट्स, सेल्फी के साथ-साथ खिलाड़ियों का बढ़ा रहे उत्साह

Fri, 23 Jul 2021 04:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय एथलीटों और खिलाड़ियों के लिए लोग चीयरिंग करते देखे जा रहे हैं। इन चीयर प्वांइट्सों पर लोग पहुंचकर सेल्फी ले रहे हैं और ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक: दिल्ली में बने चीयर प्वाइंट्स पर सेल्फी लेते युवक। - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान की राजधानी टोक्यो में आज से खेलों का महाकुंभ शुरू हो गया है। टोक्यो ओलंपिक की धूम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिल रही है। दिल्ली के कई इलाकों में चीयर प्वाइंट्स बनाए गए हैं, जहां लोग सेल्फी लेते देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन


भारतीय एथलीटों और खिलाड़ियों के लिए लोग चीयरिंग करते नजर आ रहे हैं। इन चीयर प्वांइट्सों पर लोग पहुंचकर सेल्फी ले रहे हैं और ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। दिल्ली के कनॉट प्लेस में बने चीयर प्वाइंट्स पर काफी लोग पहुंच रहे हैं। 

बता दें कि उद्घाटन समारोह के दिन मुक्केबाजों और तीरंदाजों को प्रतिस्पर्धा पेश करनी है। भारत ने उद्घाटन समारोह के लिए पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और छह बार की विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को ध्वजवाहक बनाया है। कोरोना महामारी के कारण उद्घाटन समारोह (भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 से शुरू होगा) में भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी कम से कम रखी जाएगी। उद्घाटन समारोह में भारत के सात खेलों के 20 खिलाड़ी और छह अधिकारी हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


आर्चरी (Archery)
इस इवेंट में भारत के महिला और पुरुष दोनों खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। पुरुषों में तरुणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव से काफी उम्मीदें हैं। ये तीनों टीम इवेंट में भी हिस्सा लेंगे। वहीं, महिला कैटेगिरी की कमान दीपिका कुमारी के हाथ है। दरअसल, दीपिका से पदक को लेकर खास उम्मीद लगाई जा रही है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने तीरंदाजी विश्व कप में तीन गोल्ड मेडल जीते थे। माना जा रहा है कि अगर उनकी फॉर्म बरकरार रहती है तो इस इवेंट में देश को मेडल मिलना तय है। 
 
मुक्केबाजी (Boxing)
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाज अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। भारत के 9 महिला और पुरुष मुक्केबाजों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए विभिन्न कैटेगरी में क्वालीफाई किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें