पीड़ित युवती अपने परिवार के साथ पश्चिम विहार इलाके में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि पिछले साल नवंबर में मैट्रिमोनियल साइट पर उसकी जान पहचान एक युवक से हुई। उसने खुद को फ्लोरिडा, अमेरिका का रहने वाला बताया। युवक ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया।
मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को अमेरिका में रहने वाला बताकर एक युवती से दोस्ती कर लाखों रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को शादी करने का आश्वासन दिया था। ठगी का एहसास होने के बाद युवती ने पैसा देने से मना कर दिया। उसके बाद से युवती और उसके परिजनों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। परेशान युवती ने इस बाबत पश्चिम विहार ईस्ट थाने में शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
पीड़ित युवती अपने परिवार के साथ पश्चिम विहार इलाके में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि पिछले साल नवंबर में मैट्रिमोनियल साइट पर उसकी जान पहचान एक युवक से हुई। उसने खुद को फ्लोरिडा, अमेरिका का रहने वाला बताया। युवक ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया और एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर बातचीत करने लगा। उसने बताया कि वह इन दिनों यूएन के एक प्रोग्राम में सीरिया में काम कर रहा है। उसने बताया कि यहां काम खत्म करने के बाद वह फ्लोरिडा जाने से पहले भारत आना चाहता है। वह उससे मिलकर शादी करना चाहता है।
उसने बताया कि वह कार्यालय में छुट्टी का आवेदन कर चुका है, लेकिन कार्यालय उससे भारत जाने के फ्लाइट का टिकट, कब तक ठहरना है इन सब की जानकारी मांग रहा है। उसने बताया कि यहां की हालात की वजह से वह बैंक से संपर्क नहीं कर पा रहा है। उसने युवती को एक नंबर देकर उसपर फ्लाइट टिकट के पैसे भेजने के लिए कहा। इसके बाद युवती से कई मदों में पैसे मांगे गए। लाखों रुपये गंवाने के बाद युवती को ठगी का एहसास हुआ तो उसने पैसा देना बंद कर दिया। उसके बाद से युवती और उसके परिवार को धमकाने मिलने लगी। 17 जनवरी को पीड़िता ने थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पीड़िता से आरोपी का फोन नंबर, बैंक के खाते की जानकारी हासिल कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।