केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को हुई 12वीं की समाज शास्त्र की परीक्षा में गुजरात दंगों को लेकर विवादास्पद सवाल पूछा। इसे देखकर छात्र भी हैरान हो गए। हालांकि, बाद में सीबीएसई ने संज्ञान लेते हुए ट्वीट किया कि पेपर में पूछा गया सवाल अनुचित था।
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बारहवीं की टर्म-1 की परीक्षाओं की शुरुआत हो गई है। बुधवार को बारहवीं के समाज शास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित हुई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को हुई 12वीं की समाज शास्त्र की परीक्षा में गुजरात दंगों को लेकर विवादास्पद सवाल पूछा।
विज्ञापन
इसे देखकर छात्र भी हैरान हो गए। हालांकि, बाद में सीबीएसई ने संज्ञान लेते हुए ट्वीट किया कि पेपर में पूछा गया सवाल अनुचित था। ये सीबीएसई के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता है। सीबीएसई ने गलती मानते हुए जिम्मेदार व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई करने की बात लिखी।
सीबीएसई की ओर से बुधवार को 12वीं कक्षा के समाज शास्त्र की परीक्षा थी। जब छात्रों की सवाल पर निगाह पड़ी तो वे भी हैरान हो गए और उत्तर देने में संकोच करने लगे। वहीं, पेपर देने के बाद बाहर निकले छात्रों के बीच सवालों को लेकर चर्चा का माहौल गर्म रहा। शाम तक सवाल को लेकर लोगों के बीच चर्चा और गर्म हो गई। इस पर सीबीएसई ने संज्ञान लेते हुए गलती मानी और जिम्मेदार व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
सीबीएसई ने एक और ट्वीट करते हुए कहा है कि पेपर सेट करने वाले को बोर्ड के दिशा-निर्देश स्पष्ट रूप से कहते हैं कि उन्हें ये सुनिश्चित करना होगा कि प्रश्न केवल अकादमिक पर फोकस होने चाहिए। उन्हें उन पहलुओं को नहीं छूना चाहिए जो सामाजिक और राजनीतिक आधार से लोगों की भावनाओं को नुकसान पहुंचा सकते हों।