फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म व जलाने का मामला: बेबाक और निडर थी बच्ची, पड़ोसियों ने बांटा दर्द, फफकते हुए बोली महिला-प्यारी सी थी मुस्कान

Fri, 06 Aug 2021 09:18 AM IST
शाहरुख खान किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला ने बताया कि बच्ची पूरे इलाके में अपने स्वाभाव के लिए जानी जाती थी। मासूम चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान ऐसी कि कोई भी बच्ची की मासूमियत देख ठहर जाए। लेकिन, क्या पता था कि प्यारी सी मुस्कान हमेशा के लिए कहीं गुम हो जाएगी।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार के लिए बंद किया गया श्मशान घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रास्ते में यदि कहीं मिल जाए तो बिना नमस्ते बोले आगे बढ़ना उसकी आदत में नहीं था। बच्ची की हत्या के दो दिन पहले ही उससे बात हुई थी। पता नहीं था वह बातचीत का आखिरी दिन होगा। अपने बेबाक अंदाज, निडरता और बड़ों के लिए सम्मान के कारण आज भी बेटी हम लोगों के दिलों में जिंदा है। यह कहते हुए दिल्ली कैंट में दुष्कर्म और जलाने के मामले में नौ वर्षीय बच्ची की पड़ोस में रहने वाली महिला फफक पड़ी। 
विज्ञापन


महिला ने बताया कि बच्ची पूरे इलाके में अपने स्वाभाव के लिए जानी जाती थी। मासूम चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान ऐसी कि कोई भी बच्ची की मासूमियत देख ठहर जाए। लेकिन, क्या पता था कि प्यारी सी मुस्कान हमेशा के लिए कहीं गुम हो जाएगी।

वहीं, मृतका के घर के नीचे रहने वाले शख्स ने बताया कि बच्ची अपने उम्र के हिसाब से बहुत समझदार थी। बच्ची को अच्छे और बुरे में का क्या अंतर होता है, यह अच्छी तरह से पता था। अरुण ने बताया कि वह इलाके में ही घूम-घूमकर भुट्टा बेचा करते हैं। 
विज्ञापन


मृतका अक्सर भुट्टा खाने के लिए उन तक पहुंचती थी। उन्होंने बताया कि बच्ची की मां अक्सर नजदीक में स्थित पीर बाबा की मजार पर बैठा करती थी। ऐसे में बच्ची का सफर सिर्फ घर से पीर बाबा की मजार तक हुआ करता था। इसके अलावा बच्ची को किसी के पास खड़े नहीं देखा गया। 
 
विज्ञापन

25 दिन पहले ही बदला था कमरा

मृतका के पड़ोसियों ने बताया कि पीड़ित परिवार काफी समय से पुराना नांगल गांव में रह रहा था। कुछ दिन पहले पुराने मकान मालिक ने अपना घर बेचने की बात कही। इस पर परिवार को वह मकान खाली करना पड़ा और वे कॉलोनी के सबसे आखिरी छोर पर आकर किराए पर रहने लगे। तीन मंजिला मकान में ऊपरी मंजिल पर परिवार को तीन हजार रुपये किराए पर कमरा मिल गया था। परिवार में मां कूड़ा बीनकर घर का खर्चा चलाती थी। परिवार को नई जगह रहते हुए सिर्फ 25 दिन ही बीते हैं। 

घटना के बाद से इलाके में पसरा हुआ है सन्नाटा
घटना के बाद से पुराना नांगल गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। इलाके में रहने वाले अधिकांश बच्चे भी अब अपने घरों में ही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के बाद से लोगों में गुस्सा और चिंता दोनो हैं। पहले के मुकाबले अब अधिकतर बच्चे अपने घरों में ही खेल रहे हैं। मौजूदा माहौल को देखते हुए कई लोग अपने घरों से बच्चों को निकलने नहीं दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें