फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नजफगढ़ इलाके के खैरा मोड़ पर सोमवार शाम कार सवार बदमाशों ने एक अन्य कार में सवार युवक को फिल्मी स्टालइ में गोलियों से भून दिया। युवक को चार गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात से इलाके सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक की गैंगस्टर मंजीत महाल के गैंग से नजदीकियां थीं। आशंका है कि गैंगवार में वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या में कपिल सांगवान गैंग के बदमाशों के शामिल होनेे की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक की शिनाख्त मुंडेला खुर्द निवासी टिंकू खरब (20) के रूप में हुई है। 12वीं पास टिंकू बेराजगार था। सोमवार शाम वह कार से नजफगढ़ की ओर आ रहा था। कुछ बदमाश दूसरी कार में उसका पीछा कर रहे थे। खैरा रोड पर आरएमएल पब्लिक स्कूल के पास बदमाशों ने टिंकू की कार को ओवरटेक कर रोका। कार से उतरे दो बदमाशों ने सामने से पहले टिंकू पर गोली चला दी और फिर पास जाकर उस पर गोली चलाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और टिंकू को पास के अस्पताल ले गई, जहां उस मृत घोषित कर दिया।
उगाही के मामले में गिरफ्तार किया था
शुरुआती जांच में पता चला है कि पुलिस ने टिंकू को उगाही के एक मामले में गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में वह बरी हो गया था। माना जा रहा है कि टिंकू की गैंगवार में हत्या की गई है। पुलिस को मंजीत महाल के विरोधी गैंग कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग पर शक है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें