फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कारोबारी ने कार में खुद को मारी गोली, हुई मौत

Tue, 15 Feb 2022 03:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक कारोबारी ने अपनी कार में खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में 51 वर्षीय एक कारोबारी द्वारा खुद को गोली मार लेने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने अपनी कार में रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक राकेश चौधरी के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि वह अब और नहीं जीना चाहता है। इसलिए वह यह कदम उठा रहा है। पुलिस ने यह भी बताया कि राकेश चौधरी अपने कारोबार में चल रहे नुकसान से परेशान था। माना जा रहा है कि सुसाइड के पीछे यह कारण हो सकता है। सोमवार को व्यक्ति ने शराब पीने के बाद खुद को कार में गोली मार ली थी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने व्यक्ति को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त रोहिणी प्रणव तायल ने बताया कि सुसाइड नोट जब्त कर लिया गया है। रिवॉल्वर और पांच जिंदा कारतूस और एक खाली खोल भी बरामद हुआ है। रिवॉल्वर पर राष्ट्रीय चिन्ह अंकित है और इसके लाइसेंस की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मृतक राकेश चौधरी अपने पीछे अपनी पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उसका शव उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें