फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम लॉन्च, व्यवसाय करने का मिलेगा अनुभव, एनएसयूटी-बीबीए में सीधे दाखिला 

Tue, 07 Sep 2021 08:56 PM IST
सुशील कुमार कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार्यक्रम के लॉन्च के अवसर पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का सपना किसी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के कहने से पूरा नहीं होगा। बल्कि इसके लिए हर छात्र को उच्च स्तर की शिक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने अपने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम लॉन्च किया है। इसके अंतर्गत टॉप 100 प्रोजेक्ट्स के साथ बच्चों को सीधे जोड़ा जाएगा, जिससे वे अपनी पढ़ाई के साथ बिजनेस करने के जमीनी अनुभव हासिल कर सकें। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम से जुड़े छात्रों को सीधे बीबीए और एनएसयूटी में दाखिला भी दिया जाएगा, जिससे वे उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त कर सकें। इससे अपनी शिक्षा समाप्त करने के बाद छात्र बेहतर स्तर के उद्यमी बनने की स्थिति में होंगे।

कार्यक्रम के लॉन्च के अवसर पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का सपना किसी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के कहने से पूरा नहीं होगा। बल्कि इसके लिए हर छात्र को उच्च स्तर की शिक्षा देनी होगी, जिससे वे अपने सपनों के साथ राष्ट्र की मजबूती का आधार बनना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाला समय बेहद चुनौतीपूर्ण है और उसके अनुरूप बच्चों को तैयार करना आज का सबसे बड़ा चैलेंज है।
विज्ञापन


बिना किसी का नाम लिए उपमुख्यमंत्री ने भाजपा की सरकारों पर हमला किया। उन्होंने कहा कि हमें किसी चीज का नाम नहीं बदलना है, बल्कि हमें तो देश की तस्वीर बदलनी है और इसके लिए हर बच्चे को आर्थिक और तकनीकी तौर पर मजबूत बनाना होगा। जब तक देश के युवाओं के सामने बेरोजगारी की समस्या मौजूद रहेगी, न तो देश तरक्की कर पाएगा और न ही देश पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन पाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अपने आत्मविश्वास से यह सपना पूरा कर दिखाएंगे। आज हम अपने बच्चों को जिस जॉब के लिए तैयार कर रहे हैं, आने वाले सालों में वो जॉब कंप्यूटर करने लगेगा। इसकी बजाय हमें बच्चों को उद्यमी बनने की कला विकसित करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें