फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कोरोना के 50 नए मामले मिले, एक मरीज ने तोड़ा दम, 30 हुए ठीक

Tue, 07 Sep 2021 08:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों मे 69,932 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें 0.07 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। कुल जांच में 46,099 आरटी-पीसीआर से और 23,833 एंटीजन से की गई। 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में मंगलवार को 50 संक्रमित मिले और एक मरीज की मौत हुई। इस दिन 30 लोग स्वस्थ हुए। दिल्ली में अब तक 2 करोड़ 61 लाख 38 हजार सैंपल की जांच हो गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों मे 69,932 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें 0.07 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। कुल जांच में 46,099 आरटी-पीसीआर से और 23,833 एंटीजन से की गई। 

अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,38,041 हो गई है, जिनमें से 14,12,572 स्वस्थ हो चुके हैं। कुल मौत का आंकड़ा 25,083 है। फिलहाल 386 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 95 अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 237 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 03रोगियों का इलाज चल रहा है। कंटेनमेंट जोन 104 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1,62,767 को लगा टीका
पिछले 24 घण्टे में 1,62,767 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।इनमें 1,06,558 को पहली और 56,209 को दूसरी खुराक लगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें