फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पंजाब से आने वाली बसें कॉरिडोर से अब सीधे हवाई अड्डा पहुंचेंगी

Thu, 09 Jun 2022 04:56 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

परिवहन विभाग ने पंजाब से दिल्ली में प्रवेश करने वाली बसों के लिए सिंघु बॉर्डर से आईजीआई तक के लिए समर्पित कॉरिडोर बनाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से विमान सेवाओं का उपयोग करने वाले यात्रियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। दूसरे राज्यों से आने वाली बसें अब सीधे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (आईजीआई) जाएंगी। इसके लिए अलग कॉरिडोर बनाए जाने की अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन


अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों को विमान यात्रा के लिए न तो कश्मीरी गेट बस अड्डा जाने की जरूरत होगी और न ही दिल्ली की सड़कों पर जाम से जूझना होगा। इससे दिल्ली के प्रदूषण को भी नियंत्रित करने का मौका मिलेगा। फिलहाल परिवहन विभाग ने पंजाब से दिल्ली में प्रवेश करने वाली बसों के लिए सिंघु बॉर्डर से आईजीआई तक के लिए समर्पित कॉरिडोर बनाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है।

खास बात यह है कि यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर पैसेंजर ट्रांसपोर्ट सेंटर (पीटीसी) पर एसी लाउंज की सुविधा उपलब्ध होगी। यहां से टर्मिनल टी-3 और  टी-1 तक पहुंचाने के लिए शटल बस की भी सुविधा उपलब्ध होगी। दिल्ली में वाहनों से बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 1997 में दूसरे राज्यों से दिल्ली पहुंचने वाले भारी और मध्यम दर्जे के वाहनों के लिए अलग कॉरिडोर तय करने को कहा था।
विज्ञापन


दूसरे राज्यों से दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए कश्मीरी गेट, आनंद विहार और सराय काले खां में आईएसबीटी के लिए अलग अलग कॉरिडोर बनाए गए थे। पिछले कुछ वर्षों से पंजाब, हरियाणा सहित पड़ोसी राज्यों से एयरपोर्ट तक बसें पहुंचती हैं, लेकिन यात्रियों या बसों की पार्किंग के लिए माकूल सुविधा नहीं होने की वजह से परेशानियां बनी हुई हैं।

पंजाब के शहरों से रोजाना 30 बसें पहुंचती हैं एयरपोर्ट 
नए कॉरिडोर से यात्रियों की सहूलियत के साथ-साथ बसों की पार्किंग के लिए भी इंतजाम किया जाएगा। फिलहाल पंजाब के कई शहरों से रोज दिल्ली एयरपोर्ट तक 30 निजी बसें आती हैं। अलग कॉरिडोर के जरिये यात्रियों की सुविधा के लिए पंजाब और दिल्ली एयरपोर्ट के बीच पीएसआरटीसी, पनबस की नई बसें संचालित की जाएंगी। इससे पंजाब के यात्रियों के लिए देश-विदेश की यात्रा और आसान हो जाएगी। उन्हें सीधे दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए कॉरिडोर से निर्बाध बस सेवा मिलेगी।
राज्य परिवहन प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि हरियाणा समेत हर राज्य से दिल्ली आने वाली बसों के लिए कई कॉरिडोर होंगे। इससे बसों को आईएसबीटी जाने की जरूरत नहीं होगी।

सिंघु बॉर्डर से कॉरिडोर से जाएंगी बसें
सिंघु बॉर्डर-कैप्टन विक्रम बत्रा चौक (मुकरबा चौक)- मधुबन चौक- जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर- धौला कुआं- एयरोसिटी अंडरपास- आईजीआई एयरपोर्ट स्टेजिंग एरिया के लिए एक कॉरिडोर बनाया गया है। पंजाब से दिल्ली पहुंचने वाली सभी बसें इसी कॉरिडोर से एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के सहयोग से यात्रियों के लिए सुविधाएं विकसित जा रही हैं। फिलहाल एयरपोर्ट के नजदीक पैसेंजर ट्रांसपोर्ट सेंटर (पीटीसी) में यात्रियों के लिए मौजूदा सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें