फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा सहित अन्य लोगों से ठगी करने वाला बिल्डर गिरफ्तार, मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.34 करोड़ की ठगी

Sat, 06 Nov 2021 10:56 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिसमें पता चला कि समीश और उसके परिवार वाले आस पास रहने वाले लोगों को कंपनी में निवेश करने पर बढ़िया रिटर्न देने का झांसा देते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक अपराध शाखा ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा सहित 12 लोगों से ठगी करने वाले एक बिल्डर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कंपनी में निवेश करने पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर पीड़ितों से 1.34 करोड़ रुपये की ठगी की थी।

विज्ञापन


शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर के सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बिल्डर की पहचान महरौली निवासी समीश चावला (53) के रूप में हुई है। वर्ष 2017 में मोनिका खट्ट और पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा सहित 12 लोगों ने बिल्डर के खिलाफ शाखा में ठगी की शिकायत दी गई थी। जिसमें आरोप लगाया कि समीश चावला, उसकी पत्नी सीमा चावला और पिता रमेश कुमार चावला ने वर्ष 2017 में शिकायतकर्ताओं को अपनी कंपनी में निवेश करने पर बढ़िया रिटर्न देने का लालच दिया। शिकायतकर्ताओं ने उसकी कंपनी में 1.34 करोड़ का निवेश कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिसमें पता चला कि समीश और उसके परिवार वाले आस पास रहने वाले लोगों को कंपनी में निवेश करने पर बढ़िया रिटर्न देने का झांसा देते थे। बाद में उन्हें अपनी बातों में फंसाकर उनसे निवेश करवा लेते थे। वह पैसे का निवेश बैंक के जरिए करवाते थे। जांच में पता चला कि शुरुआत में पीड़ितों से पैसा लेने के बाद उन्हें नियमित रूप से पैसा लौटाया। विश्वास होने के बाद पीड़ितों ने ज्यादा रकमों का निवेश किया। लेकिन जब ज्यादा पैसे आ गए तो आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं को मूल राशि भी नहीं लौटाई। जांच में समीश के ठगी में संलिप्त होने की बात आने पर पुलिस टीम ने पांच नवंबर को महरौली स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें