फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : पहले धुनाई और फिर कंबल से मुंह दबाकर बहनोई की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Sun, 16 Jan 2022 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हत्या करने से पहले उससे मारपीट भी की गई। आशु अपने दो बच्चों को ले जाने के लिए रघुवीर नगर स्थित ससुराल आया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विकास और उसके नाबालिग भाई को पकड़ लिया। पुलिस फरार एक आरोपी लल्लन की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
death demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ख्याला इलाके में शराब पीकर गाली गलौज करने पर तीन भाइयों ने मिलकर बहनोई आशु (25) की कंबल से मुंह दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने से पहले उससे मारपीट भी की गई। आशु अपने दो बच्चों को ले जाने के लिए रघुवीर नगर स्थित ससुराल आया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विकास और उसके नाबालिग भाई को पकड़ लिया। पुलिस फरार एक आरोपी लल्लन की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त आशु (25) के रूप में हुई है। वह पत्नी और बच्चों के साथ बहादुरगढ़ में रहता था और एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह रघुवीर नगर निवासी वीरपाल ने अपने साले की हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक युवक मृत अवस्था में मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे और हाथ पर रस्सी से बांधे जाने के निशान थे। 

वीरपाल ने पुलिस को बताया कि मृतक उसका साला आशु है। उसकी बेटी रिया और बेटा दक्ष मामा-मामी के पास रह रहे थे। आशु बच्चों को वापस ले जाने के लिए ससुराल आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आशु के साले विकास और नाबालिग भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि आशु बृहस्पतिवार की रात शराब के नशे में ससुराल पहुंचा। वह अपने बच्चों को ले जाना चाहता था। किसी बात पर वह घर से बाहर निकलकर गाली गलौज करने लगा। उन लोगों ने बड़े भाई लल्लन को बुला लिया। इसके बाद तीनों ने आशु के हाथ पैर बांध कर पिटाई की और फिर मुंह पर कंबल रखकर तब तक दबाए रखा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें