फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का हाल : कोरोना की जांच के नए नियमों से लोग अनजान, निगेटिव रिपोर्ट के लिए परेशान

Sun, 16 Jan 2022 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण काम पर नहीं जा पा रहे। इन लोगों का कहना है कि निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही उन्हें फिर से ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की जांच को लेकर दिल्ली सहित देश में नए दिशा-निर्देश लागू हो चुके हैं, लेकिन इन नए नियमों से अनजान लोग कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के लिए दिल्ली में इधर-उधर परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन


इन लोगों का कहना है कि निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही उन्हें फिर से ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा है। ऐसे में अगर उनके पास यह रिपोर्ट नहीं होगी तो वह काम नहीं कर पाएंगे। इन्हें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं है। इसलिए दोबारा जांच कराकर ये निगेटिव रिपोर्ट हासिल करने के लिए अलग-अलग केंद्रों पर चक्कर लगा रहे हैं।

नियमों के अनुसार जिन लोगों में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और वह संक्रमित हैं तो उन्हें दोबारा जांच या फिर निगेटिव रिपोर्ट की कोई आवश्यकता नहीं है। इसी तरह किसी कोरोना संक्रमित रोगी के संपर्क में आए लोगों को तब तक जांच कराने की जरूरत नहीं है जब तक कि उन्हें कोई परेशानी न हो या फिर उन्हें पहले से कोई अन्य बीमारी न हो। इसके अलावा संपर्क में आए व्यक्ति की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है तो उसके लिए जांच जरूरी है। क्योंकि, इस आयु में संक्रमण का जोखिम अधिक है।
विज्ञापन


इन नए नियमों के बारे में केंद्र और दिल्ली दोनों ही सरकारें दिशा-निर्देश जारी कर चुकी हैं, जिनकी वजह से कोविड केंद्रों पर भी लोगों को दोबारा जांच कराने से मना किया जा रहा है।
मयूर विहार निवासी नेहा मदल बताती हैं कि वे घरों में काम करती हैं, लेकिन दोबारा काम पर जाने के लिए उन्हें निगेटिव रिपोर्ट साथ लाने के लिए कहा है। इसलिए जांच कराने के लिए जब वे डिस्पेंसरी पहुंचीं तो उन्हें वापस कर दिया। ठीक इसी तरह समस्या लाजपत नगर निवासी लक्ष्मी देवी की है। वह भी निगेटिव रिपोर्ट नहीं मिलने से परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें