फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा ध्वस्त किए जाने का भाजपा ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने पंजाब सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पाकिस्तान के फरूखाबाद में 100 वर्ष से अधिक पुराने श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे को कथित रूप से ध्वस्त किए जाने के मामले पर प्रदेश भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और यमुनापार विकास बोर्ड के चेयरमैन अरविंदर सिंह लवली ने घटना की निंदा करते हुए पाकिस्तान सरकार पर अल्पसंख्यकों और उनके धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पाकिस्तान में सिख, हिंदू और ईसाई समुदायों व उनके धार्मिक स्थलों पर हमले कोई नई बात नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान सरकार अल्पसंख्यकों को अतिवादियों के भरोसे छोड़ चुकी है, जबकि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सभी समुदायों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। मल्होत्रा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि घटना के कई दिन बाद भी उनकी चुप्पी हैरान करने वाली और निंदनीय है। उन्होंने दावा किया कि यह चुप्पी सिख मर्यादाओं के प्रति उनकी संवेदनहीनता को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि पाकिस्तान दुनियाभर में अल्पसंख्यकों का हितैषी होने का दावा करता है लेकिन उसके अपने देश में अल्पसंख्यक और उनके धार्मिक स्थल सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 100 वर्ष से अधिक पुराने धार्मिक स्थल को गिराया जाना यूनेस्को के संरक्षण संबंधी सिद्धांतों का भी उल्लंघन है। लवली ने केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि भारत सरकार ने मामले का संज्ञान लेकर पाकिस्तान के समक्ष विरोध दर्ज कराया और गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें