फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद गौतम गंभीर को धमकी: पाकिस्तान के कराची से भेजे ई-मेल, छात्र ने यू-ट्यूब से डाउनलोड किया घर का वीडियो

Tue, 30 Nov 2021 12:44 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छात्र ने धमकी भरे ई-मेल के साथ सांसद गौतम गंभीर के घर की वीडियो भेजी है वह उसने यू-ट्यूब से डाउनलोड की है। दिल्ली पुलिस इस मामले में जल्द ही विदेश मंत्रालय के जरिए पाक दूतावास से बात करने जा रही है। 
विज्ञापन
गौतम गंभीर को धमकी देने वाला पाकिस्तानी छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व क्रिकेटर व भाजपा सांसद गौतम गंभीर को आईएसआईएस कश्मीर के नाम से तीसरा धमकी भरा तीसरा मेल भी कराची, पाकिस्तान से ही भेजा गया है। ये धमकी भरे ई-मेल कराची का एक छात्र भेज रहा है। शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले छात्र का किसी आतंकी संगठन से अभी तक कोई लिंक नहीं मिला है। 
विज्ञापन


छात्र ने धमकी भरे ई-मेल के साथ सांसद गौतम गंभीर के घर की वीडियो भेजी है वह उसने यू-ट्यूब से डाउनलोड की है। दिल्ली पुलिस इस मामले में जल्द ही विदेश मंत्रालय के जरिए पाक दूतावास से बात करने जा रही है। 

गौरतलब है कि सांसद गौतम गंभीर को तीसरा धमकी भरा मेल रविवार को भेजा गया है। इस मेल में कहा गया है कि सांसद को जान से मारने की धमकी देने के अलावा पठानकोट धमाके की जिम्मेदारी ली गई है। धमकी भरे मेल के साथ एक वीडियो भेजी गई है। वीकियो को यू-ट्यूब से डाउनलोड किया गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएचओ के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि धमकी भरा तीसरा मेल भी कराची, पाकिस्तान से शाहिद हमिद(24) नामक छात्र ने भेजा है। छात्र का जो आईपी एड्रेस निकलवाया गया है उससे पता लग रहा है कि वह अपने घर में लगे वाई-फाई से वह ई-मेल भेज रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

डीसीपी मल्होत्रा ने बताया कि छात्र सिंध यूनिवर्सिटी का छात्र है। उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच में ये बात स्पष्ट हो गई है कि छात्र का अभी तक किसी आतंकी व आतंकी संगठन से किसी तरह का कोई संबंध सामने नहीं आया है। 

न ही छात्र के इंटरनेट का किसी और अप्रिय घटना के लिए इस्तेमाल किया गया है। जबकि छात्र आईएसआईएस कश्मीर नामक आतंकी संगठन के नाम से धमकी भरे मेल भेज रहा है। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर को मंगलवार और बुधवार को धमकी भरे मेल मिल चुके हैं। 

राजेन्द्र थाने में एनसीआर दर्ज की गई है
सांसद को धमकी भरे मामले की जांच मध्य जिले की राजेन्द्र नगर थाना पुलिस कर रही है। सांसद के सचिव की शिकायत पर इस मामले में एनसीआर दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने मामले की जांच में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, आईएफएसओ व अन्य यूनिटों को लगाया हुआ है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें