फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मंचन की अनुमति के लिए उपराज्यपाल से मिले भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली भाजपा ने रामलीला मंचन की कवायद शुरू कर दी है। रामलीला कमेटियों के साथ बैठक करने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल से मिला। भाजपा नेताओं ने सभी सुरक्षा मापदंड को ध्यान में रखते रामलीला के मंचन की अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि सीमित लोगों की उपस्थिति में रामलीला मंचन का ऑनलाइन ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रामलीलाओं के प्रतिनिधि धीरजधर गुप्ता, अशोक गोयल देवराहा, गुलशन विरमानी और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी उपस्थित थे।
आदेश गुप्ता ने बताया कि उपराज्यपाल से मिलकर निवेदन किया कि जहां पर वर्षों से रामलीलाओं का आयोजन हो रहा है, उसी स्थान पर चाहे वे डीडीए की भूमि हो, दिल्ली नगर निगम, एएसआई या किसी अन्य विभाग की वहीं पर रामलीलाओं की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामलीला मंचन की पुरानी परंपरा है जो कायम रहनी चाहिए इसलिए सीमित संख्या में लोगों के साथ रामलीला मंचन हो जिसका सीधा प्रसारण किया जाएगा ताकि लोग घर बैठे भी इसे देख सकेंगे। उपराज्यपाल से आग्रह किया गया कि एनडीएमए से बात करके रामलीला मंचन की अनुमति दें। जिस पर उपराज्यपाल की प्रतिक्रिया भी सकारात्मक रही और उन्होंने हमें आश्वस्त किया है कि वह एनडीएमए और संबंधित अथॉरिटी से बात करेंगे। कोरोना संकट को देखते हुए रामलीला कमेटी पूरे प्रबंध और एहतियात के साथ रामलीला मंचन करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें