फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज-त्योहार : आज मनाया जाएगा भैया दूज पर्व, रोशन घर और बाहर रौनक

Sat, 06 Nov 2021 03:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कनाट प्लेस में हनुमान मंदिर के सामने बड़ी संख्या में महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए पहुंचीं। इसके अलावा अनेक स्थानों पर ब्यूटी पार्लर पर भी महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। 
विज्ञापन
मेहंदी लगवाती महिलाएं... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में शनिवार को भैया दूज का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। महिलाएं अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगा उनकी दीर्घ आयु की कामना करेंगी। वहीं भाई भी बहनों को उपहार प्रदान करेंगे। शुक्रवार को ही भैया दूज पर्व की धूम दिखनी शुरू हो गई थी। मिठाई और उपहारों की दुकानों पर भीड़ रही। बहनें अपने हाथ मेहंदी से सजाने में लगी रहीं। 

विज्ञापन

कनाट प्लेस में हनुमान मंदिर के सामने बड़ी संख्या में महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए पहुंचीं। इसके अलावा अनेक स्थानों पर ब्यूटी पार्लर पर भी महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। 

मान्यता है कि इस दिन यमराज अपने दिव्य स्वरूप में अपनी भगिनि यमुना से भेंट करने पहुंचे थे। यमुना ने यमराज को मंगल तिलक कर स्वादिष्ट व्यंजनों का भोजन कराकर आशीर्वाद प्रदान किया था। तभी से इसी दिन भाई-बहन के प्रेम-स्नेह के प्रतीक में भैया दूज का त्यौहार मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें