फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाटला हाउस एनकाउंटर: फांसी की सजा मिलने के बाद आरिज के जेल की सुरक्षा बढ़ी, तमिलनाडु पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

Tue, 16 Mar 2021 03:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- सुरक्षा कारणों ने जेल अधिकारियों ने आरिज की जेल संख्या साक्षा करने से किया इनकार 
- आरिज की सुरक्षा की जिम्मेदारी अभी तमिलनाडु पुलिस के पास है और सुरक्षाकर्मी लगातार उसपर निगरानी रख रहे हैं
विज्ञापन
आरिज खान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाटला हाउस मुठभेड़ मामले में फांसी की सजा होने के बाद दोषी आरिज खान के जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल आरिज हाई रिस्क वार्ड में बंद है। जहां उसकी निगरानी बढ़ा दी गई है। यहां तक कि सुरक्षा कारणों से अधिकारी उसकी जेल संख्या की जानकारी भी साझा नहीं कर रहे हैं। जेल सूत्रों का कहना है कि जल्द ही उसे दूसरे जेल में भेजा जाएगा।

विज्ञापन


बाटला हाउस मुठभेड़ मामले में अदालत ने दोषी आरिज खान को फांसी की सजा सुनाई है। जेल मैनुअल के मुताबिक फांसी की सजा सुनाए जाने के दोषी पर विशेष निगरानी रखने का प्रावधान है। जेल अधिकारियों के मुताबिक सजा सुनाए जाने के बाद से उसके सेल में अतिरिक्त सुरक्षाबल को तैनात कर दिया गया और उसपर सीसीटीवी कमरे से नजर रखी जा रही है।

उसके साथ सेल में बंद अन्य कैदियों को भी अब उसके साथ लंबे समय तक नहीं रखा जाएगा। सजा के एलान के बाद यदि कोई कैदी उससे मिलना चाहेगा तो उसे सुरक्षा की पूरी प्रक्रिया का पालन कर उसके सेल में जाने की अनुमति दी जाएगी। उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अभी तमिलनाडु पुलिस के पास है और सुरक्षाकर्मी लगातार उसपर निगरानी रख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें