बाबा गोलियां अपने गांव से लेकर आया था
बुजुर्ग कांता प्रसाद ने पूछताछ में बताया है कि वह गांव पीपरी, आजमगढ़ यूपी का रहने वाला है। वह कुछ दिन पहले अपने गांव गया था। वहां से नींद की गोलियां लेकर आया था। हालांकि नींद नहीं आने की वजह से बुजुर्ग अक्सर नींद की गोलियां लेते थे। बाबा ने खुदकुशी करने के लिए पांच से ज्यादा गोलियां ली थीं।
डीसीपी का ये कहना है
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि बाबा ने अपने बयानों में कहा है कि वह टेंशन में था, इस कारण उसने खुदकुशी करने की कोशिश की थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बाबा के खिलाफ खुदकुशी करने की कोशिश का अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। बाबा ने गत शुक्रवार को शराब पीकर व नींद गोलियां खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी।