कहते हैं जहां चाह होती है वहां राह होती है यह बात 21 साल के अतुल गोयल ने साबित कर रहे। अपनी पहचान लघु उद्यमी के रूप में बनाकर अतुल गोयल ने खुद की कड़ी मेहनत से व्यवसाय क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। बता दें कि, अतुल महज़ 21 साल के हैं, जिनका नाम सक्सेसफुल एंटरप्रेन्योर्स की लिस्ट में शामिल हुआ है।
मुज़फ्फरनगर के रहने वाले अतुल ने दुनियाभर में। कई आर्टिस्ट के साथ काम किया है, जिसमें 370 स्टार्स और इंफ्लुएंसर्स शामिल है। वह मेकर, चीफ और एंटरटेनर के रूप में भी काम कर चुके हैं।
अतुल मानते हैं कि एक उद्यमी के लिए अपने काम पर नियंत्रण के साथ-साथ रिस्क भी लेना बेहद ज़रूरी है।
वह कहते हैं, 'अगर कोई व्यक्ति दृढ़निश्चय के साथ अपने काम को करता है, तो वह जरूर सफल होता है। खासकर तब जब उस व्यक्ति को हर बार सफल होने के बाद भी ये पता हो कि उसे आगे भी सफल कैसे होना है। तो वह रिस्क ज़रूर लेता है। यहीं एक सफल उद्यमी की पहचान है।'
वहीं, अगर आप असफल भी होते हैं, तो भी आपको हार न मान आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही बदलते वक्त के साथ आपको भी बदलना पड़ता है। अगर आप मेहनत कर रहे हैं, सफलता आपको जरूर मिलेगी।
बता दें कि, एक उद्यमी के रूप में अतुल ने दुनियाभर में कई एफिलिएशन्स के साथ काम कर अपने वर्चस्व को आगे बढ़ाया है। हम यूं कहें तो अतुल गोयल लाखों युवाओं के लिए किसी मिसाल से कम नहीं हैं।