फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सांड का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर व एंबुलेंस चालक पर हमला, दोनों गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Tue, 05 Oct 2021 08:55 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में सांड का इलाज करना एक डॉक्टर व एंबुलेंस चालक को काफी महंगा पड़ गया। स्थानीय शख्स ने सांड के इलाज करने पर ऐतराज जताते हुए जानवरों के डॉक्टर व एंबुलेंस चालक पर हमला कर दिया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एंबुलेंस में तोड़फोड़ भी कर दी। किसी तरह भागकर एंबुलेंस चालक ने अपनी जान बचाई, लेकिन आरोपियों ने डॉक्टर को जमकर पीटा। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर आरोपी फरार हो गए। जख्मी हालत में डॉक्टर राघव (31) और एंबुलेंस चालक राहुल कुमार सिंह (26) को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से मामले की जांच कर रही है।

बीमार सांड का कर रहा था इलाज
पुलिस के मुताबिक राहुल कुमार सिंह परिवार के साथ सेक्टर-8, नोएडा में रहता है। वह एक निजी संस्था में एंबुलेंस चालक है। इनकी संस्था जानवरों की देखभाल का काम करती है। शनिवार को इनके दफ्तर को पांडव नगर इलाके के कुकरेजा अस्पताल के पास एक सांड के बीमार होने की जानकारी मिली। राहुल एंबुलेंस में डॉक्टर राघव को लेकर घटना स्थल पर पहुंचा। घटना स्थल पर पहुंचते ही डॉ. राघव ने बीमार सांड का इलाज शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


साथियों के साथ मिलकर डॉक्टर की पिटाई
इस बीच वहां अमित डेढ़ा नामक शख्स पहुंचा। उसने दोनों के काम में दखल देना शुरू कर दिया। आरोपी ने कहा कि वह उनसे बड़ा डॉक्टर है। बाद में वह सांड का इलाज करने का विरोध करने लगा। कहासुनी के दौरान आरोपी ने डॉ. राघव को थप्पड़ मार दिया। बाद में वह चला गया। आरोप है कि चंद ही मिनटों बाद आरोपी वहां पहुंचा। उसके साथ कुछ और लोग भी मौजूद थे। आते ही इन लोगों ने एंबुलेंस में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
आरोपियों ने राहुल व डॉ. राघव पर हमला कर दिया। राहुल तो किसी तरह वहां से भाग गया, लेकिन आरोपियों ने डॉ. राघव को पकड़ लिया। राघव की जमकर पिटाई की। राहुल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में रविवार को उनका बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। अब आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें