डॉ. आंबेडकर और भगत सिंह से प्रेरणा लेकर ‘आप’ कार्यकर्ताओं को काम करना है
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास में बहुत बड़े-बड़े नेता हुए, हमारे आदर्श हुए। बहुत सारे स्वतंत्रता सेनानी हैं, जिनकी तरफ हम बड़े मान-सम्मान से देखते हैं। मैं खासकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहब डॉ. अंबेडकर का नाम लेना चाहूंगा। आम आदमी पार्टी के यह दोनों परम आदर्श हैं और इन्हीं के बताए हुए रास्ते पर आम आदमी पार्टी चलेगी।
समाज और देश के लिए खूब काम करना है
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब भी कोई नया कार्यकर्ता या नया नेता आता है, तो हमेशा से मैं एक बात बोलता हूं कि आम आदमी पार्टी में कभी भी पद की इच्छा मत करना कि मुझे यह पद मिल जाए, मैं यह बन जाउं, मेरे को टिकट मिल जाए। हमें अपने समाज और अपने देश के लिए खूब जमकर काम करना है। अपने-अपने क्षेत्र के अंदर काम करते रहो। खूब काम करो और जम कर काम करो।