फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर अरविंद केजरीवाल बोले : बापू के विचार वैश्विक स्तर पर समाज को दिखा रहे सत्य, अहिंसा और नेकी की राह

Sat, 02 Oct 2021 06:59 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार न केवल भारत, बल्कि पूरे वैश्विक समाज को सत्य, अहिंसा और नेकी की राह दिखाते हैं। वहीं, पूर्व पीएम शास्त्री का सादा जीवन, ईमानदारी और कुशल नेतृत्व हर पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा में जलियावाला बागकांड पर पेंटिंग का अनावरण किया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धाजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार देश के स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों का पालन करने की पूरी कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


विधानसभा द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने साल 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीड़ितों की याद में एक विशाल पेंटिंग जलियांवाला बाग स्मृति चित्र का उद्घाटन किया। केजरीवाल ने कहा कि यह कलाकृति हमें उस पीड़ा और पीड़ा की याद दिलाती रहेगी, जो हमारे पूर्वजों को आजादी दिलाने के लिए झेलनी पड़ी थी।उन्होंने कहा कि जलियावाला बाग कांड याद दिलाता है कि कैसे हमारे पूर्वजों ने अपनी जान की बाजी लगाकर अंग्रेजों से हमें आजादी दिलाई।

सीएम ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार न केवल भारत, बल्कि पूरे वैश्विक समाज को सत्य, अहिंसा और नेकी की राह दिखाते हैं। वहीं, पूर्व पीएम शास्त्री का सादा जीवन, ईमानदारी और कुशल नेतृत्व हर पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं। हमारी सरकार अपने इन महान हस्तियों के बताए हुए रास्ते पर आगे चलने की पूरी कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


इस दौरान विधानसभा परिसर में एक प्रार्थना सभा भी आयोजित हुई, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल और विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान समेत विधायकों ने हिस्सा लिया। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल की तरफ से लगाई गई यह पेंटिंग स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित है जिसमें जलियावाला बाग कांड के घटनाक्रम को रेखांकित किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजघाट पहुंचे और वहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें