फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: प्लास्टिक कचरे से एक से बढ़कर एक खूबसूरत कलाकृतियां बना रहे मनवीर, चारों ओर हो रही तारीफ

Sun, 04 Jul 2021 03:46 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे उनके इस काम की जमकर तारीफ हो रही है। वह लोगों के घर-घर जाकर प्लास्टिक कचरा जमा करते हैं और उससे कलाकृतियां बनाते हैं।
विज्ञापन
प्लास्टिक कचरे से दिखाया अपनी कला का जलवा - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में कई ऐसे कलाकार हैं जो अपने विशेष कार्यों की वजह से तारीफें बटोर रहे हैं। उन्हीं में से एक कलाकार दिल्ली के मनवीर सिंह हैं, जिन्होंने प्लास्टिक कचरे से एक से बढ़कर एक आकर्षक कलाकृतियों का निर्माण किया है। 

विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे उनके इस काम की जमकर तारीफ हो रही है। वह लोगों के घर-घर जाकर प्लास्टिक कचरा जमा करते हैं और उससे कलाकृतियां बनाते हैं। तीन साल में उन्होंने करीब 250 किलो प्लास्टिक कचरे को लैंडफिल साइटों पर डंप होने रोका है और उससे कलाकृतियां बनाई है।

दिल्ली की लैंडफिल साइटों पर पहले से कचरे का बोझ है। कचरे को रीसाइकिल करने के लिए दिल्ली के नगर निगम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में इतनी मात्रा में प्लास्टिक कचरे को लैंडफिल साइटों पर जाने से रोककर मनवीर सिंह ने दिल्ली के नगर निगम की भी मदद की है। मनवीर सिंह अप्रैल 2018 से यह काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्लास्टिक कचरे से बनाई गई उनकी कलाकृतियों को देश के जानीमानी आर्ट गैलरियों में स्थान मिला है। उनकी तीन कलाकृतियों को विदेशों की आर्ट गैलरियों में जगह मिली है। उन्होंने जनवरी 2020 में अबू धाबी राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र, फरवरी 2020 में अबूधाबी के मनारत अल सादियात सांस्कृतिक केंद्र, एक जर्मनी में, गोवा संग्रहालय और कई अन्य आर्ट गैलरियों में अपनी कलाकृतियों को प्रदर्शित किया है।

मनवीर सिंह पेशे से कला शिक्षक हैं। उन्होंने अब तक 11 कलाकृतियों को प्लास्टिक कचरे से तैयार किया है, जबकि 12वीं पर काम कर रहे हैं। मनवीर ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की इच्छा से उन्होंने शुरुआत की थी। उन्हें शोध के दौरान पता चला कि कुओं की खुदाई में पानी की जगह प्लास्टिक निकल रहा है, तब उन्होंने तय किया कि अपनी पृथ्वी को प्लास्टिक ग्रह बनने से बचाने में वह योगदान देंगे। 

अब सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करवाने और प्लास्टिक कचरे को अलग रखने को मनवीर ने अपना मिशन बना लिया है। उनके प्रत्येक आर्टवर्क में प्लास्टिक कचरे से संबंधित कोई न कोई संदेश जरूर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें