फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स से दुष्कर्म के आरोप में सैन्यकर्मी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Thu, 03 Sep 2020 01:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत नर्स से दुष्कर्म करने के आरोप में मालवीय नगर थाना पुलिस ने सैन्यकर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी सैन्यकर्मी ने खुद को पायलट बताया था।

विज्ञापन


दक्षिणी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान फरीदाबाद निवासी अरब उर्फ अक्षय (24) के रूप में हुई है। वह सैन्यकर्मी है और असम में उसकी पोस्टिंग है। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आया हुआ है।

अक्षय की कुछ दिन पहले एक एप के जरिये युवती से जान-पहचान हुई थी। युवती मालवीय नगर स्थित प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। 31 अगस्त को अक्षय उसे मुरथल में खाना खिलाने के बाद फरीदाबाद के सेक्टर-77 स्थित अपने घर ले गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि यहां पर युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि उसी समय अक्षय का बड़ा भाई मौके पर आ गया। शर्मनाक हरकत करते देख उसने अक्षय की पिटाई कर दी।

पीड़ित युवती ने मालवीय नगर थाना पुलिस को दुष्कर्म की शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को फरीदाबाद स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के कोर्ट में सीआरपीसी के 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज नहीं हुए है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से युवती सदमे में है और उसकी कांउसलिंग कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें