देश की राजधानी दिल्ली में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली के पंजाबी बाग में 12 बजकर दो मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जैसे ही लोगों को आभास हुआ, तुरंत लोग घर और दुकान छोड़कर बाहर आ गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.1 रही।
विज्ञापन
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर 2.1 की तीव्रता वाला भूकंप आज दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में दोपहर 12:02 बजे आया है। अभी तक कहीं से कोई नुकसान की खबर नहीं है।
इससे पहले, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अरुणाचल प्रदेश में एक बजकर दो मिनट पर झटके महसूस किए गए। अरुणाचल के पैंगिन में ये झटके आए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.1 रही।
विज्ञापन
Earthquake of 3.1 magnitude occurred today around 01:02:07 IST in NNW of Pangin, Arunachal Pradesh: National Center for Seismology