फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा का ढाबा: मालिक कांता प्रसाद की हालत गंभीर लेकिन स्थिर, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज

Sun, 20 Jun 2021 01:39 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रसाद के बेटे करण का बयान दर्ज किया गया। करण ने बताया कि उनके पिता ने नींद की गोलियां लेने के साथ शराब पी थी। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली स्थित ‘बाबा का ढाबा’ के मालिक कांता प्रसाद की हालत फिलहाल गंभीर लेकिन स्थिर है। सफदरजंग अस्पताल के सूत्रों ने प्रसाद द्वारा कथित रूप से आत्महत्या की कोशिश करने के दो दिन बाद यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि प्रसाद वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। पुलिस ने बताया कि प्रसाद (81) ने गुरुवार को खुदकुशी की कोशिश की। साथ ही कहा कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में पता नहीं चल पाया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि गुरुवार रात सवा 11 बजे सफदरजंग अस्पताल से सूचना मिली की प्रसाद को वहां भर्ती कराया गया है। पुलिस अस्पताल पहुंची और एमएलसी (चिकित्सा-कानूनी मामला) कागजात लिए, जिसमें शराब और नींद की गोलियों को अचेत होने का कारण बताया गया है।
विज्ञापन


प्रसाद के बेटे करण का बयान दर्ज किया गया। करण ने बताया कि उनके पिता ने नींद की गोलियां लेने के साथ शराब पी थी। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे जांच की जा रही है। प्रसाद की पत्नी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके पति ने कौन सी चीज खा ली। 

उन्होंने कहा कि उनके साथ क्या हुआ मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। मैं ढाबे पर थी। वह अचेत हो गए और हम उन्हें शाम चार बजे के करीब अस्पताल ले गए। उनकी हालत के बारे में हमें किसी ने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें