फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: वर्चस्व के लिए की गई थी एंबुलेंस संचालक की हत्या, गैंगस्टर सोनू दरियापुर गैंग के दो शार्प शूटरों का चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 26 Feb 2022 10:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी के विजय विहार इलाके में हुई एंबुलेंस संचालक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गैंगस्टर सोनू दरियापुर गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। एंबुलेंस के किराय को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के विजय विहार इलाके में वर्चस्व के लिए एंबुलेंस संचालक की हत्या की गई थी। पुलिस ने गैंगस्टर सोनू दरियापुर के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने का दावा किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बागपत निवासी प्रशांत (20) और बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी गणेश सैनी(28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


दोनों ने खुलासा किया है कि एंबुलेंस में सवारी से मिलने वाली रकम में हिस्से को लेकर दो गुटों के बीच विवाद था। एक गुट में एंबुलेंस संचालक था जबकि दूसरे गुट में सोनू दरियापुर के गिरोह के बदमाश नवीन खत्री का भतीजा था। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने तीन पिस्टल,
दस कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है। 

जांच में पता चला कि गिरफ्तार बदमाशों ने ही मोती नगर इलाके में रंगदारी मांगने के लिए एक ट्रांसपोर्टर के कर्मचारी पर गोली चलाई थी और ट्रांसपोर्टर से पांच करोड़ की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि 11 फरवरी को विजय विहार इलाके में बदमाशों ने बृज मोहन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के समय वह पत्नी सोनिया और बेटे राधे को लेकर एक क्लीनिक पर आया था। पत्नी सोनिया ने नरेला निवासी विकास खत्री और रिठाला निवासी कुलदीप राणा पर हत्या करवाने का शक जताया है।
 
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ निरीक्षक ईश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। जिसमें पता चला कि शूटर बाइक से आए थे। बाइक नंबर के जरिए पता चला कि बाइक बागपत के रहने वाले प्रशांत की है। अगले दिन पुलिस को बाइक पूंठकलां इलाके में लावारिस मिल गई। पुलिस ने गांव में फुटेज में दिख रहे बदमाशों की पहचान करवाई। बदमाशों की पहचान प्रशांत, रोहित और गणेश सैनी के रूप में हुई। 

पुलिस ने विकास खत्री और कुलदीप की तलाश की। जांच में पता चला कि विकास को स्पेशल सेल गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि कुलदीप फरार है। पुलिस ने बदमाशों पर निगरानी बढ़ा दी और कई जगहों पर दबिश दी।

24 फरवरी को पुलिस को बदमाशों के जपानी पार्क में एक एंबुलेंस संचालक से उगाही के लिए आने की जानकारी मिली। टीम ने दबिश देकर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में हत्या के साथ-साथ बदमाशों ने मोती नगर में एक ट्रांसपोर्टर से रंगदारी मांगने को लेकर उसके कर्मचारियों पर गोलीबारी करने की बात कबूल की। बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर के कार्यालय पर एक पर्ची फेंककर उससे पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें