फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर विवि : दाखिले के लिए आवेदन अब 30 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आंबेडकर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ गई है।
विज्ञापन

अब स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए विद्यार्थी 30 सितंबर और परस्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को यह दूसरी बार बढ़ाया गया है।
आंबेडकर विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में कुल 1953 सीटें उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय स्नातक पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर दाखिला देता है, जबकि परास्नातक के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन की प्रक्रिया 12 जुलाई से शुरू हुई थी।
विज्ञापन

वहीं, परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए जुलाई के अंत में आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया था। इसके बाद अगस्त के अंत में आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई थी। इसके बाद विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि को 10 सितंबर तक बढ़ाया गया था। अब एक बार फिर विश्वविद्यालय में आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है।
यह संस्थान दिल्ली सरकार के अधीनस्थ होने के नाते 85 फीसद सीटें दिल्ली के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रखता है। ऐसे में प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए यहां दाखिला लेते हैं। दिल्ली के बाहरी इलाकों से भी विद्यार्थी यहां पढ़ने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें