फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सौर ऊर्जा से अपनी बिलजी जरूरतों को पूरा करेंगे तीनों नगर निगम

Mon, 28 Feb 2022 04:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली

सार

बिजली से आमदनी करेंगे निगम, करीब एक हजार से ज्यादा भवनों को सौर ऊर्जा के दायरे में लाने की तैयारी।
विज्ञापन
Solar energy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के तीनों नगर निगम जल्द ही सौर ऊर्जा से अपनी बिजली जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। तीनों निगमों के भवनों पर बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का कार्य चल रहा है। निगमों ने अपने करीब 1250 से अधिक भवनों सौर ऊर्जा से रोशन करने की तैयारी की है। अधिकतर भवनों पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली नगर निगम अपने 220 स्कूलों, 70 सामुदायिक भवनों, अस्पतालों समेत स्वास्थ्य विभाग के 40 भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की तैयारी की है। पूर्वी निगम के स्थायी समिति अध्यक्ष वीर सिंह पंवार ने बताया कि सोलर एनर्जी कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड के साथ इसके लिए करार किया गया है। 

सौर ऊर्जा से 20 लाख आमदनी हुई
पूर्वी निगम ने साल 2018-19 में शाहदरा उत्तरी जोन कार्यालय सहित अपने 10 भवनों की छतों पर 325 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया था। यहां से पैदा बिजली से इन भवनों की बिजली खपत पूरी हुई, बची हुई बिजली को बेच कर निगम ने 20 लाख रुपये की आमदनी की है। 
विज्ञापन


सभी विद्यालय में सौर ऊर्जा रोशन होंगे
उत्तरी निगम अपने सभी प्राथमिक विद्यालयों की छतों पर सोलर पैनल लगाने जा रहा है। निगम अधिकारियों के मुताबिक 165 स्कूलों की छतों पर सोलर पैनल लगाया जा चुका है। 278 स्कूलों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का काम चल रहा है। शहरी विकास निधि से ये काम हो रहा है। अभियांत्रिकी विभाग ने अनुमान लगाया है कि इन सोलर पैनलों से प्रतिवर्ष करीब 15 लाख यूनिट बिजली उत्पादन होगी। अपने इस्तेमाल के बाद निगम ये बिजली बेचकर आर्थिक स्थिति में सुधार करेगा। इससे निगम को प्रतिवर्ष करीब 1.5 करोड़ रुपये बिजली बिल में बचत हो सकती है। 

सिविक सेंटर भी होगा सौर ऊर्जा से रोशन
उत्तरी निगम के मुख्यालय सिविक सेंटर की छतों पर भी सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की तैयारी है। करीब साल भर पहले निगम ने ये योजना बनाई थी, लेकिन बात बन नहीं पाई है। इसकी छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने से निगम को सालाना करीब 15 लाख रुपये बिजली बिल से बचेंगे।

दक्षिणी दिल्ली में 297 भवनों पर सोलर पैनल
दक्षिणी निगम आयुक्त ज्ञानेश भारती के मुताबिक इन्होंने 297 भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगाया है, जिनमें से 50 भवनों की छतों पर बीते एक साल में सोलर पैनल लगाए गए हैं। इनकी 9.3 मेगावाट बिलजी का उत्पादन की छमता है। निगम अपने 177 स्कूल भवनों की छतों पर भी सौर ऊर्जा संयंत्र लगा रहा है। करीब 100 से ज्यादा भवनों पर सोलर पैैनल लगाए जा चुके हैं। इनकी 885 किलोवाट बिजली उत्पादन की छमता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें