फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती विहार लूट मामला: पार्टी कर लौट रहे कारोबारियों को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 02 Oct 2021 10:15 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

रानीबाग थाना पुलिस ने 27 सितंबर को दोस्त के घर पार्टी कर लौट रहे कारोबारियों और उनकी पत्नियों से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एक बदमाश मेरठ में हत्या के एक मामले में वांछित था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीबाग थाना पुलिस ने अपने दोस्त के घर पार्टी कर वापस जा रहे कारोबारियों और उनकी पत्नियों से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एक बदमाश मेरठ में हुई हत्या के मामले में वांछित है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना मेरठ पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल, दो कारतूस, दो मोबाइल फोन, दो सोने की चेन और तीन बाइक बरामद की हैं। गैंग के बदमाश तेज रफ्तार बाइक से वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


27 सितंबर का है मामला
जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान यूपी में बागपत जिला के गांव सरूरपुर निवासी गौरव (31) और बुलंदशहर जिला के गांव अग्नि निवासी लवकुश के रूप में हुई है। लवकुश फिलहाल स्वरूप नगर में रहता है। 27 सितंबर की देर रात तीन बजे पुलिस को सरस्वती विहार में लूटपाट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पुष्पांजलि एंक्लेव पीतमपुरा निवासी अभिषेक जैन मिले, जिन्होंने बताया कि वह कारोबारी हैं। 27 सितंबर की रात वह अपनी पत्नी के साथ सरस्वती विहार में रहने वाले अपने दोस्त अनिरूद्ध कक्कड़ के घर खाना खाने आए थे, जहां उनके और भी दोस्त मौजूद थे।

विरोध करने पर बौखला गए थे बदमाश
उन्होंने बताया था कि वहां से सभी घर जाने के लिए सर्विस रोड पर पार्क गाड़ियों के पास आए। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और उनके दोस्त लवनीत की पत्नी के हाथ से बैग झपट लिया। इसी दौरान उनके एक दोस्त दीपक महाजन ने बाइक पर बैठे एक बदमाश की शर्ट पकड़कर खींच लिया, जिससे बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद बदमाश बौखला गए। गुस्साए बदमाशों ने पिस्टल निकाल ली और गोली मारने की धमकी देकर वहां मौजूद सभी लोगों से 25 सौ रुपये, तीन मोबाइल फोन, दो सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सागर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालीं और बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने बताया कि वह तिलक नगर में रहने वाले सागर के साथ वारदात को अंजाम देते हैं। सागर को मोती नगर थाना पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि वह लोगों को डराने के लिए अपने पास हथियार रखते हैं।

तेज रफ्तार बाइक की शौक ने बनाया वाहन चोर
लवकुश ने बताया कि वह पहले जहांगीरपुरी में रहता था। लेकिन शादी के बाद स्वरूप नगर इलाके में रहने लगा। लवकुश को तेज रफ्तार बाइक का शौक था। शौक को पूरा करने के लिए वह बाइक चोरी करने लगा। सागर के जरिए उसकी मुलाकात गौरव से हुई। सागर लवकुश के बाइक चुराने के हुनर का इस्तेमाल कर चोरी की बाइक से वारदात को अंजाम देने लगा। वह पुलिस से बचने के लिए बाइक को वारदात के बाद सुनसान जगह पर छोड़ देता था और दूसरी बाइक चुरा लेता था।

मेरठ में हत्या के मामले में वांछित था गौरव
सागर के जेल में जाने के बाद भी गौरव और लवकुश उसकी जमानत और अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए लूटपाट और झपटमारी करते थे। 25 अगस्त को गौरव जेल में बाहर आया और फिर तीनों वारदात को अंजाम देने लगे। जांच में पता चला कि गौरव मेरठ के मवाना में हुई हत्या में वांछित था। यूपी पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित करवाने की प्रक्रिया कर रही थी। पुलिस को जांच में पता चला है कि बदमाशों ने 27 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें