फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी की सवारी छोड़ भाजपा का दामन थामा: अजीत बालियान ने 2019 में बसपा से लड़ा था लोकसभा का चुनाव, सीएम योगी की तारीफ की

Tue, 31 Aug 2021 12:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सोमवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में अजीत बालियान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद सतीश गौतम और खैर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनूप प्रधान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं नेता मौजूद थे। 
विज्ञापन
अजीत बालियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा, सपा और रालोद गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी रहे अजीत बालियान भाजपा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में अजीत बालियान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद सतीश गौतम और खैर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनूप प्रधान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं नेता मौजूद थे। 

अजीत बलियान ने कहा कि वर्तमान समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अच्छा कार्य कोई नहीं कर सकता है। देश के अंदर और बाहर विकट स्थिति है। वह अंतरात्मा की आवाज से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। प्रदेश में लॉ एवं ऑर्डर की व्यवस्था बहुत अच्छी है और जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब हो कि बसपा नेता अजीत बालियान 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा, सपा और रालोद गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी थे। उनका मुकाबला भाजपा के सतीश गौतम से हुआ था। अजीत बालियान को पराजित कर सतीश गौतम दूसरी बार सांसद निर्वाचित हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें