फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमानों को पक्षियों से खतरा: वायुसेना का दिल्ली-एनसीआर के नागरिकों से खुले में खाने-पीने और कूड़ा न फेंकने का आग्रह

Wed, 29 Sep 2021 10:26 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

वायुसेना ने वायुसेना दिवस के लिए शुक्रवार से शुरू होने वाले अपने पूर्वाभ्यास से पहले अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि पूर्वाभ्यास के दौरान उड़ान भरने वाले विमानों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायुसेना ने बुधवार को दिल्ली, गाजियाबाद समेत एनसीआर के नागरिकों से खुले में खाने-पीने का सामान या कूड़ा न फेंकने का आग्रह किया है। वायुसेना का कहना है कि खुले में खाने का सामान या कूड़ा फेंके जाने से पक्षी आकर्षित होते हैं और वे उस जगह पर मंडराते रहते हैं इससे वायुसेना दिवस के समारोह के लिए शुक्रवार से शुरू हो रहे उसके पूर्वाभ्यास के दौरान उड़ान भरने वाले विमानों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। 

विज्ञापन


हर साल आठ अक्तूबर को वायुसेना दिवस मनाया जाता है। इस साल, 8 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से एयर शो की शुरुआत होगी। सबसे पहले एएन-32 विमान से आकाश गंगा टीम के स्काईडाइवर बाहर छलांग लगाएंगे। वायुसेना ने अपने बयान में कहा कि उड़ान भरने वाले खासकर कम ऊंचाई पर उड़ रहे विमानों के लिए पक्षी बहुत गंभीर खतरा होते हैं। 

खुले में खाने-पीने का सामान डाले जाने से पक्षी आकर्षित होते हैं और ऐसे जगहों के ऊपर उड़ते रहते हैं। विमानों, पायलटों और जमीन पर मौजूद नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मकसद से वायुसेना दिल्ली, गाजियाबाद और इसके पड़ोसी जिलों के निवासियों से खुली जगहों पर खाने-पीने का सामान और कूड़ा न डालने का आग्रह करता है। 
विज्ञापन


साथ ही कहा कि यदि वे खुले में किसी भी मृत जानवर के शव को देखते हैं या पाते हैं तो उन्हें मृत जानवर को हटवाने के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशन या वायुसेना यूनिट को जानकारी देनी चाहिए। वायुसेना ने लोगों से 9434378478 पर कॉल या एसएमएस करने को भी कहा है। वायुसेना का कहना है कि पूर्वाभ्यास शुक्रवार से शुरू होगा। बयान में कहा गया है कि विमान वजीरपुर ब्रिज-करावलनगर-अफजलपुर-हिंडन, शामली-जीवाना-चांदीनगर-हिंडन, हापुड़-पिलखुआ-गाजियाबाद-हिंडन इलाकों में कम ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें