फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः आप ने मुख्यमंत्री पर लगाया आरोप, कहा- जीरो वर्क सीएम साबित हुए धामी

Wed, 29 Sep 2021 10:09 PM IST
Vikas Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पार्टी प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा कि आम आदमी के दबाव डालने के बाद धामी सरकार ने मजबूर होकर चार धाम यात्रा शुरू कर दिया लेकिन इसके लिए पर्याप्त तैयारी नहीं की गई।
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी पर हमला बोला है। पार्टी ने कहा है कि भाजपा ने चार महीने के अंदर तीन-तीन मुख्यमंत्री देकर यह साबित कर दिया है कि उसके नेता काम करने में यकीन नहीं रखते हैं। वे केवल जोड़तोड़ कर सत्ता हासिल करने में विश्वास रखते हैं। लेकिन अब यह साफ हो गया है कि उसकी नीति इस बार कामयाब नहीं होने जा रही है। पार्टी ने कहा कि भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को बड़ी उम्मीदों के साथ मुख्यमंत्री बनाया था लेकिन वे भी भाजपा के पूर्व के मुख्यमंत्रियों की तरह काम करने में असफल साबित हुए। पार्टी ने उन्हें शून्य काम करने वाला मुख्यमंत्री करार दिया है।

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा कि आम आदमी के दबाव डालने के बाद धामी सरकार ने मजबूर होकर चार धाम यात्रा शुरू कर दिया लेकिन इसके लिए पर्याप्त तैयारी नहीं की गई। तीर्थयात्री चारधाम यात्रा करने के लिए जा रहे हैं, लेकिन सुविधााओं के न होने के कारण वे अपनी यात्रा पूरी नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें मजबूर होकर वापस आना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार के लिए बड़ी असफलता है और सरकार को इसे स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो सरकार हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान नहीं कर सकती उसे उत्तराखंड में शासन करने का अधिकार नहीं है।

आप पार्टी ने मांग किया कि सरकार तत्काल स्थानीय व्यापारियों से वार्ता करे, उनकी मांगों का उचित समाधान निकाले। साथ ही यात्रा के लिए होने वाले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को सरल बनाए जिससे अधिक से अधिक संख्या में यात्री देवभूमि आएं और चारधाम सुचारु रूप से चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें