फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 404 एक्यूआई के साथ गंभीर श्रेणी में पहुंची हवा, पटाखे फूटने से प्रदूषण बेकाबू

Thu, 04 Nov 2021 05:34 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सफर के अनुसार, दिल्ली में दिवाली की रात को एक्यूआई 404 पर पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। अब हम खतरनाक हवा में सांस ले रहे हैं। नोएडा में एक्यूआई 404 के साथ गंभीर श्रेणी में पहुंच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा दीपावली के दिन बिगड़कर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रात में 404 पर पहुंच गया है। हवा का स्तर एक सप्ताह से बहुत खराब स्तर पर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अभी यह स्तर और बिगड़ेगा।

विज्ञापन



सफर के अनुसार, दिल्ली में दिवाली की रात को एक्यूआई 404 पर पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। अब हम खतरनाक हवा में सांस ले रहे हैं। नोएडा में एक्यूआई 404 के साथ गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि अगर दिल्ली-एनसीआर में जरा भी पटखे फूटे तो हालात काफी बदतर हो जाएंगे। पिछले साल के मुकाबले इस बार अगर 50 फीसदी भी पटाखे चले तो वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर स्तर पर पहुंच सकता है।
विज्ञापन


500 के पार जा सकता है एक्यूआई  
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, इस बार यदि पटाखों से उत्सर्जन होने वाला प्रदूषण 2019 के पटाखों से संबंधित उत्सर्जन का 50 फीसदी भी रहा तो वायु गुणवत्ता सूचकांक चार नवंबर की रात से ही गंभीर श्रेणी में पहुंचने और छह नवंबर तक ऐसे ही बने रहने का अनुमान है। शुक्रवार सुबह तक एक्यूआई 500 के पार जा सकता है। 

दिनभर छाया रहा स्मॉग
मौसम विभाग ने आज 04:30 बजे तक पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर शांत या हल्की हवाएं चलने की सूचना दी थी। हवाई अड्डे के आधे घंटे के अवलोकन के अनुसार, धुंध और उथले कोहरे में 600-800 मीटर की सीमा पर खराब दृश्यता की सूचना दी थी। दिल्ली में दिन में हल्की हवा चलने की वजह से दिन भर स्मॉग में 800-900 मीटर की खराब विजिबिलिटी रेंज में भी बना रहा। बुधवार दोपहर में आईजीआई और सफदरजंग हवाईअड्डों पर दृश्यता 1500-3000 मीटर थी।
विज्ञापन


और भी गंभीर हो सकते हैं हालात
हरियाणा और पंजाब में किसानों द्वारा पराली जलाने और दिल्ली में हवा की गति तेज नहीं होने के कारण दिल्ली में हवा खराब बनी हुई है। बीते कई दिनों से लगातार बिगड़ रही दिल्ली-एनसीआर की हवा दिवाली की रात से गंभीर हो सकती है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, अगले 24 घंटे के भीतर पराली जलने और हवा की दिशा का रुख बदलने समेत अन्य मौसमी गतिविधियों के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें