फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Pollution: बहुत खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, 310 दर्ज किया गया एक्यूआई

Sat, 11 Dec 2021 08:12 AM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली

सार

वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) 310 दर्ज किया गया है। सफर के मुताबिक, मिक्सिंग हाइट व वेंटिलेशन इंडेक्स कम होने के साथ हवा का साथ न देने की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली की हवा - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की हवा शनिवार को बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) 310 दर्ज किया गया है। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन चार दिन तक दिल्ली-एनसीआर वासियों को खराब हवा से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


सफर के मुताबिक, मिक्सिंग हाइट व वेंटिलेशन इंडेक्स कम होने के साथ हवा का साथ न देने की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। रात में लुढ़कने वाला पारा प्रदूषकों को जमा होने में मदद कर रहा है। सफर का पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में भी मौसमी दशाओं का साथ न देने की वजह से हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी रहेगी। उधर, दिल्ली में बीती रात सबसे ठंडी रात रही। तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस मौसम की यह अब तक की सबसे सर्द रात रही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें