22 प्रतिशत ने कहा- वे या उनके घर के लोग डॉक्टर के पास जा चुके
सर्वे के अनुसार, 24 प्रतिशत लोगों को ऊपर दी गईं सभी समस्याएं हैं जबकि आठ प्रतिशत लोगों को कम से कम दो लक्षण हैं। लगभग 22 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि वे या उनके परिवार में कोई व्यक्ति वायु प्रदूषण से होने वाली दिक्कत के कारण डॉक्टर के पास जा चुका है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से बचने के लिए सिर्फ 28 प्रतिशत परिवार एयर प्यूरीफायर का उपयोग करने की योजना बना रहे हैं जबकि 61 प्रतिशत परिवारों ने प्रदूषण रोधी मास्क का उपयोग करने का निश्चय किया है।