एम्स के डॉक्टर विजय गुर्जर ने बताया कि अस्पताल के एक वार्ड में एक मरीज भर्ती था। उसके घर में सिर्फ विधवा मां हैं और कोविड में उनकी भी नौकरी चली गई थी। मरीज के पास कोई बीपीएल कार्ड नहीं था।
एम्स के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मानवता की मिसाल पेश की है। अस्पताल में भर्ती एक मरीज के लिए कर्मचारियों ने पैसा इकट्ठा कर सक्शन मशीन उपलब्ध कराई है। मरीज को घर के लिए इस मशीन की जरूरत थी, लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
एम्स के डॉक्टर विजय गुर्जर ने बताया कि अस्पताल के एक वार्ड में एक मरीज भर्ती था। उसके घर में सिर्फ विधवा मां हैं और कोविड में उनकी भी नौकरी चली गई थी। मरीज के पास कोई बीपीएल कार्ड नहीं था। अस्पताल से छुट्टी के बाद डॉक्टरों ने मरीज को सक्शन मशीन का प्रयोग करने को कहा था, लेकिन उसके पास इसको खरीदने के पैसे नहीं थे।