फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव: एम्स निदेशक ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन, बोले- इससे बेहतर कोई सेवा नहीं

Fri, 13 Aug 2021 04:01 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डॉ. गुलेरिया ने कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए रक्तदान से बेहतर कोई सेवा नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
एम्स निदेशक ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स नई दिल्ली की ओर से शुरू किए गए आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में अभी तक सीआईएसएफ के 1650 जवान रक्तदान कर चुके हैं। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। शुक्रवार को एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया रक्तदान शिविर में पहुंचे और उन्होंने जवानों को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

 
डॉ. गुलेरिया ने कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए रक्तदान से बेहतर कोई सेवा नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए आगे आएं। कोरोना की आगामी तीसरी लहर को रोकने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। टीकाकरण जरूर करवाएं और मास्क पहनना न भूलें।

उन्होंने इतनी अधिक संख्या में रक्दान करने के लिए सीआईएसएफ जवानों की प्रशंसा भी की। एम्स के नर्सिंग अधिकारी कनिष्क यादव ने बताया कि अस्पताल और सीआईएसएफ साथ मिलकर इस अभियान को चला रहे हैं। अस्पताल ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सीआईएसएफ की पांच यूनिटों में रक्तदान शिविर लगाए हैं, जिनमें यह रक्त एकत्र किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन एम्स में भी शिविर लगाया जाएगा। इसमें अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारी और आम लोग रक्तदान कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें