फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: दो साल बाद दिल्ली में फिर तेजी से पांव पसार रहा डेंगू, स्वास्थ्य महकमे ने दी सतर्क रहने की सलाह

Tue, 21 Sep 2021 02:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लार्वा साफ और ठहरे हुए पानी में पनपता है। जबकि मलेरिया के मच्छर का लार्वा गंदे पानी में पनपता है। मच्छर जनित बीमारी के मामले आम तौर पर जुलाई से नवंबर के बीच सामने आते हैं। लेकिन इस साल भारी बारिश होने और अधिक जल जमाव होने के कारण मच्छरजनित बीमारियों के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली वासियों को तेजी से डेंगू अपनी चपेट में ले रहा है। इस साल अभी तक के आंकड़ों को देखें तो 2019 के बाद इस साल सबसे ज्यादा डेंगू के मामले दिल्ली में आए हैं। 2019 में इस अवधि में 217 मरीजों की पुष्टि हुई थी, जबकि इस साल 18 सितम्बर तक डेंगू के 211 मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना महामारी के इस दौर में दिल्ली के नगर निगमों के स्वास्थ्य महकमे ने लोगों को मच्छरों के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते तक डेंगू के 158 मामले दर्ज किए गए थे। एक हफ्ते में 53 नए मामले बढ़े हैं। अगस्त महीने में केवल 72 मामले आए थे। सोमवार को जारी दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जनवरी में डेंगू का कोई मामला नहीं आया था, जबकि फरवरी में 2, मार्च में 5, अप्रैल में 10, मई में 12, जून में 7 और जुलाई में 16 मामले आए थे। जुलाई के बाद अगस्त और सितम्बर में डेंगू के मामले तेजी के साथ बढ़े हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल डेंगू से अब तक किसी की मौत नहीं हुई है। इस साल मलेरिया के 86 और चिकुनगुनिया के 44 मामलों की पुष्टि हुई है।

डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लार्वा साफ और ठहरे हुए पानी में पनपता है। जबकि मलेरिया के मच्छर का लार्वा गंदे पानी में पनपता है। मच्छर जनित बीमारी के मामले आम तौर पर जुलाई से नवंबर के बीच सामने आते हैं। लेकिन इस साल भारी बारिश होने और अधिक जल जमाव होने के कारण मच्छरजनित बीमारियों के मामले बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें