पुलिस के मुताबिक पीड़ित आरिफ अपने परिवार के साथ न्यू सीमापुरी में रहता है। घर की ग्राउंड फ्लोर पर वह मीट की दुकान चलाता है। आरोप है कि पड़ोसी मीट कारोबारी मोइन कुरैशी से उसकी रंजिश चल रही थी। दरअसल आरिफ मोइन से सस्ता मीट बेचता है। मोइन का कहना है कि इसकी वजह से उसे काफी नुकसान हो रहा है।
सीमापुरी इलाके में महज सस्ता मीट बेचने पर पड़ोसी कारोबारी ने दूसरे कारोबारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमले में पीड़ित आरिफ कुरैशी (40) बुरी तरह जख्मी हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान उनसे मोबाइल व 40 हजार कैश भी लूट लिया। पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उनके बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हमला करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित आरिफ अपने परिवार के साथ न्यू सीमापुरी में रहता है। घर की ग्राउंड फ्लोर पर वह मीट की दुकान चलाता है। आरोप है कि पड़ोसी मीट कारोबारी मोइन कुरैशी से उसकी रंजिश चल रही थी। दरअसल आरिफ मोइन से सस्ता मीट बेचता है। मोइन का कहना है कि इसकी वजह से उसे काफी नुकसान हो रहा है।
आरोप है कि शनिवार को आरिफ दूध लेने घर से निकला था। इस दौरान रास्ते में उसे मोइन व उसके कर्मचारी शोएब, शावेज और समीर मिल गए। इन लोगों ने आरिफ को घेर लिया। आरिफ और मोइन की कहासुनी होने लगी। इस दौरान तीनों ने आरिफ को पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा, लेकिन आरोपियों ने उसे घसीटकर पीटा।
विज्ञापन
आरोप है कि आरिफ की जेब से उसका मोबाइल व कैश निकाल लिया। वारदात के बाद मौके पर भीड़ जुटी तो आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले कीसूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल आरिफ को अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसकी शिकायत पर लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया।