फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के डर से अफगानिस्तान के युवक ने की खुदकुशी, लॉकडाउन में चली गई थी नौकरी 

Tue, 23 Jun 2020 04:57 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मालवीय नगर इलाके में कोरोना के डर से अफगानिस्तान के एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक को लगता था कि उसे कोरोना हो जाएगा और इस कारण उसे नींद नहीं आती थी। वह पूरी रात ऊपर-नीचे घूमता रहता था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। मालवीय नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुर्बान हुसैन (24) करीब साढ़े पांच वर्ष पहले भारत आया था। वह मालवीय नगर के हौजरानी में अपने भाई, बहन व जीता के साथ रहता था। वह ट्रांसलेटर की नौकरी करता था। लॉकडाउन के चलते उसकी नौकरी चली गई थी। इससे ये परेशान रहने लगा था। बाद में उसे लगने लगा कि उसे कोरोना हो गया है। इस कारण उसे पूरी रात नींद नहीं आती थी।

वह पूरी रात ऊपर-नीचे घूमता रहता था। कुछ देर के लिए वह दिन में सोता था। परिजन उसे समझाते थे कि उसे कोरोना नहीं होगा। कुर्बान ने सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे फांसी लगा ली। परिजन उसे फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें