फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्कोर्ट फोर्टिस अस्पताल में डॉक्टर की कोरोना से मौत, हॉस्पिटल में ही थे कार्यरत 

Tue, 23 Jun 2020 02:02 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ओखला के एस्कोर्ट फोर्टिस अस्पताल में एक डॉक्टर की सोमवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वह तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद 17 जून को अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां उनको आईसीयू वार्ड में रखा गया था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले शनिवार को राजीव गांधी अस्पताल में एक डॉक्टर की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

 
अस्पताल के मुताबिक, मृतक डॉक्टर अस्पताल के आईसीयू हार्ट कमांड -2 में कार्यरत थे। यहां कोरोना के संदिग्ध मरीजों को रखा जाता है। डॉक्टर को पहले से डायबिटीज की समस्या थी। 8 जून को उनको कोरोना के लक्षण दिखे। जिसकी जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद से वह होम आइसोलेशन में थे। 17 जून को उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

यहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था। सोमवार को उनकी मौत हो गई। इस मामले में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पर्नव का कहना है कि मृतक डॉक्टर 30 मई के बाद से अस्पताल नहीं आ रहे थे। उनकी मौत के संबंध में जानकारी जिला प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें