फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में दाखिला : तय  फॉर्मूले के अलावा जरूरी है न्यूनतम अंकों का समीकरण

Sat, 14 Aug 2021 04:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • डीयू में विज्ञान वर्ग के दाखिले के लिए तीन विषयों व कला व वाणिज्य के लिए चार विषयों के दाखिले का है फार्मूला
  • बीएसी कंप्यूटर साइंस में दाखिले के लिए गणित में 60 फीसदी अंकों की भी अनिवार्यता
  • साइंस कोर्सेज में दाखिले के लिए लिए कम से कम 50 फीसदी से अधिक की अनिवार्यता
  • बीकॉम ऑनर्स के लिए मैथमेटिक्स या बिजनेस मैथमेटिक्स पढ़ा होना जरुरी
  • कोर्सेज में दाखिले के लिए न्यूनतम अंक भी निर्धारित हैं
विज्ञापन
Delhi University
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में 70 हजार सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन की रेस जारी है। डीयू में दाखिले के लिए केवल कट ऑफ के बेस्ट ऑफ फोर-बेस्ट ऑफ थ्री फॉर्मूले से ही दाखिला नहीं बल्कि विषयों के लिए न्यूनतम अंक भी जरुरी हैं। भले ही 90 फीसदी से अधिक अंक हों लेकिन कोर्सेज की न्यूनतम योग्यता को पूरा किए बिना दाखिला पाना संभव नहीं हैं। साइंस कोर्सेज केलिए बेस्ट थ्री का तो ह्यूमेनिटीज व कॉमर्स के लिए बेस्ट ऑफ फॉर का फॉर्मूला है। इसकेअलावा डीयू ने अलग-अलग कोर्स के लिए अलग-अलग न्यूनतक योग्यता निर्धारित की हुई है। 

विज्ञापन


किसी विषय में दाखिले के लिए ही कम से कम 50-55 फीसदी अंकों की, तो किसी खास विषय में पास होना व कम से कम 60 फीसदी अंक होना जरुरी है। इसकेसाथ ही कट ऑफ में भी अंक होने चाहिए। डीयू में विभिन्न कॉलेज में उपलब्ध कंप्यूटर साइंस में दाखिले के लिए बेस्ट फॉर विषयों(गणित, एक भाषा और दो एकेडेमिक विषयों) के साथ गणित विषय में न्यूनतम 60 फीसदी अंक जरुरी हैं। बीएससी ऑनस मैथमेटिक्स स्टेटिस्टिक्स में दाखिला लेने केलिए सभी विषयों में कुल प्राप्तांक 45 फीसदी होने चाहिए। इसके साथ ही इस कोर्स के लिए गणित में कम से कम पचास फीसदी अंकों की अनिवार्यता है।   

इसी तरह बीएससी ऑनर्स बॉटनी, जूलॉजी, माइक्रोबॉयोलॉजी, एंथ्रोपॉलॉजी में दाखिले के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री व बॉयोलॉजी के प्रैक्टिकल-थ्यौरी को मिलाकर 55 फीसदी अंक जरुरी हैं। इसकेसाथ इन कोर्सेज में दाखिले के लिए अंग्रेजी विषय की अनिवार्यता है। इस विषय में कम से कम पचास फीसदी अंक होने चाहिएं। इसी तरह से अन्य कोर्सेज के लिए न्यूनतम योग्यता निर्धारित की गई है। वहीं बीए ऑनर्स अंग्रेजी में दाखिला लेने के लिए कट-ऑफ में जगह बनाने केअलावा बारहवीं में न्यूनतम अंक 45 फीसदी होने चाहिए। यदि किसी ने बारहवीं में अंग्रेजी इलेक्टिव की पढ़ाई की है तो उन्हें दो फीसदी का लाभ कट ऑफ में मिल जाएगा।. 
विज्ञापन


बीए-बीकॉम प्रोग्राम के लिए 40 फीसदी न्यूनतम योग्यता 
बीए प्रोग्राम, बीए वोकेशनल व बीकॉम प्रोग्राम के लिए बारहवीं में कम से कम चालीस फीसदी होने चाहिएं। जबकि बीए ऑनर्स व बीकॉम ऑनर्स के लिए न्यूनतम अंक की अनिवार्यता 45 फीसदी है। बीकॉम ऑनर्स केलिए बारहवीं में मैथमेटिक्स या बिजनेस मैथमेटिक्स पढ़ा और उनमें पास होना जरुरी है। 

विज्ञापन

पंजीकरण शुल्क जमा कराने के बाद कम से कम 24 घंटे इंतजार करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में दाखिले केलिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने के लिए कई आवेदक पंजीकरण शुल्क केभुगतान को लेकर परेशान हो रहे हैं। दरअसल पंजीकरण शुल्क का भुगतान होने के बाद भी ऑनलाइन फॉर्म में शुल्क का भुगतान अपडेट नहीं हो रहा है। इस कारण से आवेदकों को डर सता रहा है कि उनका आवेदन स्वीकार होगा या नहीं। 

डीयू प्रशासन की सलाह है कि ऐसे आवेदकों को कम से कम 24 घंटे इंतजार करना चाहिए। इसके लिए लगातार डैशबोर्ड देखते रहें। एक दिन में हजारों आवेदक आवेदन कर रहे हैं, इसके कारण कई बार पेमेंट गेटवे अटक जाता है या पेमेंट स्वीकार करने में समय लग जाता है। विद्यार्थियों को प्रयास करना चाहिए कि वे ऐसे समय में आवेदन और फीस की पेमेंट करें जब वेबसाइट पर रश कम हो इसके लिए शाम का समय सबसे बेहतर रहता है। यदि विद्यार्थियों का पंजीकरण शुल्क अपडेट नहीं होता तो उन्हें उपलब्ध कराए गए नंबरों पर संपर्क करना चाहिए।  

पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने के बाद विद्यार्थी हर 3 दिन बाद वेबसाइट और अपनी बैंक डिटेल्स जरुर चैक करें कि उनकी पंजीकरण शुल्क वापस तो नहीं हो गया। ऐसा होने पर अपने बैंक से भी संपर्क जरुर करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें