फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मंचन विवाद: एम्स के बाहर बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, एमबीबीएस छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

Tue, 19 Oct 2021 08:18 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एम्स में दशहरा पर हुए रामलीला मंचन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज यानी मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एम्स के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन खत्म किया। 
विज्ञापन
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा पर्व पर दिल्ली एम्स में रामलीला का मंचन और उस दौरान छात्रों के जरिए की गई टिप्पणियों के बाद विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एम्स के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर पहुंचे दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने आश्वासन देते हुए प्रदर्शन खत्म कराया। 
विज्ञापन


हालांकि कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा है कि इस घटना के विरोध और छात्रों के लिए कार्रवाई की मांग को लेकर वे जल्द ही एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया को ज्ञापन सौपेंगे। दरअसल, एम्स छात्रावास के पास खाली मैदान पर एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों ने रामलीला का मंचन किया था। इस दौरान गाने बजाने के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ और देखते ही देखते यह मंचन पूरी तरह से अभद्रता में तब्दील हो गया था। इस पूरे कार्यक्रम की वीडियो कवर की गई और इसे यूट्यूब पर एम्स के ही छात्रों द्वारा पोस्ट किया गया। 

सार्वजनिक तौर पर मांगी माफी
वीडियो कुछ ही देर बाद वायरल हो गई और लोगों ने छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करना शुरू कर दिया। इसके चलते आनन-फानन में बीते रविवार को एम्स के छात्रों ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। एम्स स्टूडेंट एसोसिएशन ने भी सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए किसी भी धर्म या भावनाओं का अपमान नहीं करते हुए अपनी गलती को स्वीकार किया। इसके बाद बीते सोमवार को वहीं एम्स प्रबंधन ने भी चेतावनी जारी करते हुए भविष्य में इस तरह की गलती नहीं होने और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें