फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP का मिशन 2024: दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, केंद्र पर कसा तंज

Wed, 28 Jun 2023 08:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक से पहलेआप पार्टी ने एलान कर दिया है कि वो इस बार दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। साथ ही केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने बुधवार को दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया। आप के राष्ट्रीय संगठन महासचिव व राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने दिल्ली और हरियाणा के आप नेताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया को ये जानकारी दी। 

विज्ञापन

उन्होंने चुनाव लड़ने के एकतरफा ऐलान के बाद भी विपक्षी दलों के भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत पर जोर दिया। वहीं, केंद्र सरकार पर सीबीआई और ईडी को बर्बाद करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए। 

विज्ञापन

हालांकि, यह कांग्रेस पर निर्भर करता है। कांग्रेस के खुले दिल से काम करने के साथ-साथ सभी को साथ लेकर चलने को तैयार होने की स्थिति में कुछ भी संभव है, लेकिन अहंकारी होने पर चीजें मुश्किल होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें