- पीड़ित ने गर्दन में गमछा लपेटा हुआ था, फिर भी हो गए घायल
- गर्दन में मांझा लिपटा हुआ था, फ्लाईओवर पर आकर गिर गए थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन के सामने बदरपुर फ्लाईओवर पर मोटरसाइकिल सवार की इंडियन मांझे से शनिवार को गर्दन कट गई। उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि गर्दन कटने से खून काफी ज्यादा बह गया है। बदरपुर थाना पुलिस फरीदाबाद निवासीउनके परिजनों से शनिवार देर शाम तक संपर्क साधने की कोशिश कर रही थी।
दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डाॅ. हेमंत तिवारी ने बताया, शाम लगभग 4.40 बजे बदरपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि हरदोई, उत्तर प्रदेश के गांव अखिबेलपुर निवासी रजनीश बदरपुर फ्लाइओवर पर युवक खून से लथपथ हालत में पड़े हुए हैं। वहां सरिता विहार से फरीदाबाद स्थित अपने घर राइक से जा रहे थे। कैरिज-वे पर बाइक चला रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के दौरान रजनीश बाइक से गिरते-गिरते बचे। अखिलेश ने अपने गमछे से गर्दन से बह रहे खून को रोकने का भी प्रयास किया।
वर्ष 2022 में मांझ से गला कटने से हो गई थी मौत
नौ अगस्त, 2022 को भी इस फ्लाईओवर पर हादसा हुआ था। मांझे से डिलीवरी ब्वॉय की गर्दन कट गई थी और उसकी मौत हो गई थी।